ग्रेसिम केमिकल डिवीजन के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग की पुस्तक ‘आधार, रिश्ते और दृढ़ता’ का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
ग्रेसिम केमिकल डिवीजन के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग की पुस्तक ‘आधार, रिश्ते और दृढ़ता’ का विमोचन


ग्रेसिम केमिकल डिवीजन के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग की पुस्तक ‘आधार, रिश्ते और दृढ़ता’ का विमोचन


पूर्व राज्यपाल थावरचंद गहलोत बोले- पुस्तक समाज और युवा पीढ़ी को नई दृष्टि एवं प्रेरणा देगी

नागदा, 25 नवंबर (हि.स.)। ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड केमिकल डिवीजन, बिरलाग्राम के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग की पुस्तक ‘आधार, रिश्ते और दृढ़ता’ का बुधवार को कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. गहलोत ने कहा कि यह पुस्तक समाज और युवा पीढ़ी को जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने की नई दृष्टि प्रदान करेगी। जीवन के अनुभवों, विचारों और मूल्यों को शब्दों के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है, जो पाठकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

डॉ. गहलोत ने पुस्तक के प्रकाशन पर मनीष गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि इसमें जीवन के विविध आयामों को जीवंत और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक पाठकों को जीवन को बेहतर तरीके से समझने और विभिन्न विषयों पर चिंतन करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने पुस्तक के संकलन एवं प्रस्तुतीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बृजेश यदुवंशी और कुंजल गर्ग की भी सराहना की।

जीवन के अनुभवों पर हुआ संवाद

समारोह में पुस्तक की विषयवस्तु और उद्देश्य पर आधारित विशेष वीडियो का प्रदर्शन किया गया। बृजेश यदुवंशी और कुंजल गर्ग ने पुस्तक के रचनात्मक पक्ष एवं उसकी विशेषताओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संवाद सत्र रहा, जिसमें मनीष गर्ग की पारिवारिक पृष्ठभूमि, जीवन के संघर्षों, अनुभवों और व्यावसायिक यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। संवाद सत्र का संचालन सुरेंद्र मीणा और अम्बु ऐरन ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को गर्ग के व्यक्तित्व, जीवन-दर्शन और कार्यक्षेत्र से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग जानने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में लैन्क्सेस के इकाई प्रमुख सुनील गुलाटी, गुलबांड्सन के इकाई प्रमुख राजीव पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गहलोत, मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी, बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार, परेश द्विवेदी, मनोज काबरा, धीरज यादव, अमित जोशी सहित विभिन्न प्रशासनिक, औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्रों के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story