विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा के साथ संपन्न

WhatsApp Channel Join Now

चंदेरी, 22 नवंबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के चंदेरी नगर के विश्व प्रसिद्ध चौबीसी जैन मंदिर में रविवार को गुरु मां 105 श्री अपूर्वमति माताजी एवं 105 श्री अनुत्तरमति माताजी का पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दोनों माताएं आचार्य गुरुवर 108 श्री समयसागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या हैं। समारोह में विभिन्न नगरों से आए जैन समाज के श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जैन धर्म में पिच्छिका परिवर्तन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। पिच्छिका अहिंसा, जीव दया, अपरिग्रह और संयम का प्रतीक मानी जाती है। साधु-संत इसके माध्यम से सूक्ष्म जीवों की रक्षा का भाव रखते हैं। पिच्छिका परिवर्तन की परंपरा त्याग, तपस्या, आत्मशुद्धि और आत्मकल्याण के संकल्प को मजबूत करती है।

समारोह में प्राणपुर जैन समाज में विराजमान मुनि श्री 108 विशोकसागर जी महाराज का आशीर्वाद एवं सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गुरु मां अपूर्वमति माताजी की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य अंकित जैन एवं पूजा जैन सिंघई परिवार को मिला, जबकि गुरु मां अनुत्तरमति माताजी की पुरानी पिच्छिका आशीष जैन एवं हेमा जैन कठरया परिवार ने प्राप्त की।

कार्यक्रम में मुंगावली, ललितपुर, सेहराई, ईसागढ़, अशोकनगर, प्राणपुर, बामोर एवं खनियाधाना सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने गुरु मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और धर्मलाभ प्राप्त किया।

समारोह का आयोजन ब्रह्मचारी संजीव कटंगी के निर्देशन एवं सानिध्य में संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन के उपरांत सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से स्नेह भोज आयोजित किया गया।

समूचा समारोह अहिंसा, संयम, त्याग और जैन धर्म के मूल सिद्धांतों के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का संदेश देता रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / Nirmal Kumar Vishwkarma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story