अनूपपुर: पुलिस अभिरक्षा से फरार हत्या का आरोपी विशाखापट्टनम से किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: पुलिस अभिरक्षा से फरार हत्या का आरोपी विशाखापट्टनम से किया गिरफ्तार


अनूपपुर, 14 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी के हत्या के प्रकरण का आरोपी आरोपी 24 वर्षीय शैलेष महरा पुत्र प्रेमलाल महरा निवासी ग्राम सिंघौरा पुलिस अभिरक्षा से फरार को विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) के बिडला जंक्शन से गिरफ्तार कर रविवार को लाया गया।

पुलिस के अनुसार अपराध की धारा 103(1) बीएनएस के मामले में 21 अप्रैल 2026 को आरोपी शैलेष महरा को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर से पुलिस रिमांड प्राप्त कर पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर में सुरक्षार्थ रखा गया था जो 23 अप्रैल को भाग गया था।

पुलिस ने आरोपी शैलेष महरा गिरफ्तार होकर पुलिस रिमाण्ड में निरूद्ध होने के बावजूद पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर के धारा 262 बीएनएस पंजीबद्द कर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान वेंकटनगर पुलिस द्वारा कई संभावित स्थानो पर दबिस दिया गया किंतु आरोपी का पता नही चला, इस दौरान मुखबिर द्वारा वेंकटनगर पुलिस को सूचना दी गई की आरोपी शैलेष महरा विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) में बिड़ला जंक्शन नामक स्थान पर मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) में बिडला जंक्शन पर दबिस दी कर आरोपी शैलेष महरा को गिरफ्तार किया कर वेंकटनगर चौकी लाया गया।

फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार, सोनू पर्ते. विजय टाटू एवं सायबर सेल अनूपपुर प्रभारी राजेन्द्र अहिरवार की भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story