राजगढ़ः जीरापुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः जीरापुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश


राजगढ़, 14 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के जीरापुर नगर में 21 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा ने जिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमामय तरीके से संपन्न कराना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करे। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, मंच व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी मूलभूत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय से पहले पूर्ण करने और निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 मई को जीरापुर में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और स्थानीय निकायों ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story