जबलपुर : सवारी ताजियों की गश्त के साथ कत्ल की रात मनाई गई

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : सवारी ताजियों की गश्त के साथ कत्ल की रात मनाई गई


जबलपुर, 26 जून (हि.स.)। शहर में 10 दिवसीय मोहर्रम के नौवे दिन गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात एक बजे के बाद से सुबह के पहर तक शहर में इमाम हुसैन की याद में कत्ल की रात मनाई गई। इस दौरान शहर के कोतवाली थाने के सामने कलात्मक ताजिए एवं सवारियां पहुंची। यदि संख्यात्मक रूप से बात करें तो कोतवाली सराफा क्षेत्र में हजारों एवं शहर की सड़कों पर लाखों इस्लाम के मजहबियों ने सवारी के साथ गस्त की। शहर के ताजिए जहां कोतवाली मैदान पहुंचे वहीं सवारियां गस्त करते हुए मदर छल्ला स्थित दरगाह पहुंचीं।

उल्लेखनीय है कि शहर में लगभग तीन हजार से ज्यादा सवारियां एवं ताजिए रखे जाते हैं। देर रात एक बजे के बाद से शुरू हुआ कत्ल की रात मनाने का दौर सुबह के अंतिम पहर तक चला। इस दौरान जगह-जगह लंगर के मंच लगे हुए थे। शहर के अधिकांश हिस्से आकर्षक सजावट के साथ बड़े-बड़े डीजे साउंड बॉक्स में मर्सी गीत गूंज रहे थे। गुरुवार मध्य रात्रि के बाद से शुरू हुई मोहर्रम की 9वीं तारीख कत्ल की रात आज शुक्रवार को दोपहर विशाल जुलूस के बाद समाप्त होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story