अनूपपुर: सांसद की पहल रंग लाई, वेंकटनगर को पुन: मिला नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: सांसद की पहल रंग लाई, वेंकटनगर को पुन: मिला नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव


अनूपपुर, 05 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले का प्रथम रेलवे स्टेशन वेंकटनगर में कोरोना काल के दौरान नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव को समाप्त कर दिया गया था। इसे पुनः बहाल करने की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। शनिवार को सांसद का प्रयास रंग लाया और वेंकटनगर को पुन: नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव मिल गया।

इस दौरान लगातार सांसद हिमाद्री सिंह ने रेल मंत्री एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार चर्चा कर ठहराव बहाली के लिए प्रयास किए। जिनके प्रयासों के बाद बिलासपुर- इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस गाड़ी क्रमांक 18233/18234 का वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज पुनः स्वीकृत मिली। 5 सितंबर को वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने नर्मदा एक्सप्रेस गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद के प्रयासों से मिली सफलता

इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव के लिए सांसद हिमाद्री सिंह के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग को सांसद ने गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा, जिसके परिणामस्वरूप ठहराव पुनः बहाल हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं। वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस के स्टॉपेज की जनता की मांग को सांसद हिमाद्री सिंह ने पूरा कराने का प्रयास किया, जिसके लिए भाजपा संगठन एवं क्षेत्र की जनता उनकी आभारी है।

उन्होंने कहा कि स्टॉपेज बहाली को लेकर कांग्रेस द्वारा श्रेय लेने का प्रयास किया गया, जबकि वास्तविकता जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर अनावश्यक राजनीति के बजाय जनता के हित में सकारात्मक भूमिका निभाई जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story