विश्व जनसंख्या सप्ताह आज से, 18 जुलाई तक आयोजित होंगी जनजागरूकता गतिविधियां

WhatsApp Channel Join Now
विश्व जनसंख्या सप्ताह आज से, 18 जुलाई तक आयोजित होंगी जनजागरूकता गतिविधियां


विश्व जनसंख्या सप्ताह आज से, 18 जुलाई तक आयोजित होंगी जनजागरूकता गतिविधियां


भोपाल, 11 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में आज शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनजागरूकता रथ और रैली के साथ विश्व जनसंख्या सप्ताह की शुरुआत होगी। शासन के निर्देशानुसार 18 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीहोर जिले के सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार नियोजन तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष अभियान की थीम माँ और बच्चे की सेहत के लिए और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए, प्रेग्नेंसी के बीच सही समय और अंतर रखना निर्धारित की गई है। अभियान के दौरान विवाह के बाद उचित समय पर संतान, बच्चों के जन्म में उचित अंतर, प्रसव के बाद परिवार नियोजन सेवाओं के उपयोग, पुरुष सहभागिता तथा परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के संबंध में व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story