मप्रः विश्व विरासत दिवस शनिवार को सभी संग्रहालयों और स्मारकों में होगा निःशुल्क प्रवेश

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः विश्व विरासत दिवस शनिवार को सभी संग्रहालयों और स्मारकों में होगा निःशुल्क प्रवेश


- अपनी वैभवशाली ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासतों से जुड़े : राज्य मंत्री लोधी

भोपाल, 17 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में विश्व विरासत दिवस के विशेष अवसर पर शनिवार, 18 अप्रैल को पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय, भोपाल के अधीन आने वाले प्रदेश के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा सभी पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे वे बिना किसी टिकट के मध्य प्रदेश की गौरवशाली विरासत का अवलोकन कर सकेंगे।

राज्य मंत्री लोधी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपनी प्राचीन कला, वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं के प्रति जागरूक करना है। राज्य मंत्री लोधी ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी वैभवशाली ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासतों से जुड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story