मप्रः समाज में आनंदमय एवं सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए हुई कार्यशाला

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः समाज में आनंदमय एवं सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए हुई कार्यशाला


- तीन दिवसीय आनंदम सहयोगी रिफ्रेशर कार्यशाला का समापन

भोपाल, 08 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा वाल्मी परिसर, भोपाल में तीन दिवसीय आनंदम सहयोगी रिफ्रेशर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें 58 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।

प्रशिक्षकों के रूप में डॉ. अमित मुखर्जी, दिलीप पटेल एवं अर्चना दुबे ने मानव मूल्यों पर आधारित “अल्पविराम” के विभिन्न टूल्स का व्यावहारिक अभ्यास कराया। संस्थान के निर्देशक प्रवीण कुमार गंगराड़े एवं डायरेक्टर सत्य प्रकाश आर्य ने प्रतिभागियों को समाज में आनंदमय एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला का उद्देश्य मानव मूल्यों की समझ विकसित करना एवं सहयोगियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए अपने अनुभव साझा किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story