जल स्रोतों का संरक्षण पूरे समाज की जिम्मेदारीः प्रहलाद सिंह पटेल

WhatsApp Channel Join Now
जल स्रोतों का संरक्षण पूरे समाज की जिम्मेदारीः प्रहलाद सिंह पटेल


जल स्रोतों का संरक्षण पूरे समाज की जिम्मेदारीः प्रहलाद सिंह पटेल


जल स्रोतों का संरक्षण पूरे समाज की जिम्मेदारीः प्रहलाद सिंह पटेल


- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर सेवा कार्य में शामिल हुए पंचायत मंत्री

सीहोर, 23 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारा प्रदेश नदियों की जन्मस्थली है और इनका संरक्षण पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

मंत्री पटेल सोमवार को सीहोर जिले के बुधनी जनपद की ग्राम पंचायत जोशीपुर में गुंजरी नर्मदा संगम घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि छोटी नदियों एवं उनके जल स्रोतों को बचाने तथा उद्गम स्थलों को संरक्षित करने के लिए तटों पर पौधरोपण कर उनकी देखरेख सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के कार्यों में सहभागी बनना चाहिए और इसके लिए नए-नए प्रयोग अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मंत्री पटेल, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, जिला पंचायत सर्जना यादव सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने गुंजरी नर्मदा संगम घाट पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में भाग लिया और नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और स्वच्छता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर प्रयास करें तो स्वच्छता और जल संरक्षण के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story