विदिशा में आज विशेष एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर, राष्ट्रीय खिलाड़ी एसके प्रसाद देंगे मार्गदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
विदिशा में आज विशेष एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर, राष्ट्रीय खिलाड़ी एसके प्रसाद देंगे मार्गदर्शन


विदिशा, 01 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के विदिशा में आज बुधवार को जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के कौशल विकास के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सायं 6 बजे जिला खेल परिसर, स्टेडियम विदिशा में आयोजित होगा।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना एवं उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एसके प्रसाद खिलाड़ियों को एथलेटिक्स की तकनीकी बारीकियों, प्रशिक्षण पद्धतियों एवं प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।

जिला खेल अधिकारी रावत ने जिले के सभी एथलेटिक्स खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस प्रशिक्षण शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से खिलाड़ियों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होता है, जिससे वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला खेल परिसर में आयोजित यह शिविर खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे अनुभवी प्रशिक्षक से सीधे सीखकर अपनी खेल प्रतिभा को नई दिशा दे सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story