विदिशाः जनगणना-2027 की तैयारियों का निदेशक संजीव श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
विदिशाः जनगणना-2027 की तैयारियों का निदेशक संजीव श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण


विदिशा, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में जनगणना-2027 के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए की जा रही तैयारियों के क्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश के निदेशक संजीव श्रीवास्तव एवं उप-महारजिस्ट्रार विजय कुमार ने बुधवार को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के लिए आयोजित चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान निदेशक संजीव श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चार्ज अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, दायित्वों एवं आगामी चरण में किए जाने वाले कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की।

निदेशक श्रीवास्तव ने जनगणना-2027 के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर कार्य की गुणवत्ता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल चार्ज अधिकारियों से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य की प्रक्रिया, अपने दायित्वों तथा निर्धारित प्रपत्रों एवं दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि आगामी चरण में कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही, अधीनस्थ अमले को भी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन समय पर उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान आगामी चरण की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। निदेशक द्वारा अधिकारियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं तत्परता से निर्वहन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story