विदिशाः जिले में कंपोजिट मदिरा दुकानों की नीलामी से मिला 192 करोड़ रुपये का राजस्व

WhatsApp Channel Join Now
विदिशाः जिले में कंपोजिट मदिरा दुकानों की नीलामी से मिला 192 करोड़ रुपये का राजस्व


- 17 मार्च को 41 दुकानों का होगा पुनः निपटान

विदिशा, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कंपोजिट मदिरा दुकानों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। रविवार तक 33 कंपोजिट मदिरा दुकानों की नीलामी से शासन को लगभग 192 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। शेष 41 कंपोजिट मदिरा दुकानों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए पुनः नीलामी प्रक्रिया 17 मार्च को कलेक्ट्रेट विदिशा में आयोजित की जाएगी।

जिला आबकारी अधिकारी शरद पांडे ने बताया है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले की कंपोजिट मदिरा दुकानों का टेंडर एवं ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 74 कंपोजिट मदिरा दुकानें हैं, जिनमें से 33 दुकानों का टेंडर और ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक निपटान किया जा चुका है। इन दुकानों की नीलामी से राज्य शासन को अब तक लगभग 192 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। शेष बची 41 कंपोजिट मदिरा दुकानों के निपटान के लिए मंगलवार 17 मार्च को कलेक्ट्रेट विदिशा में प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दौरान सर्वसाधारण एवं इच्छुक व्यक्तियों की उपस्थिति में टेंडर एवं ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

आबकारी विभाग के अनुसार, इन 41 दुकानों के लिए जिले को 14 समूहों में विभाजित किया गया है, जिनका कुल आरक्षित मूल्य लगभग 232 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी पांडेय ने बताया कि मदिरा दुकानों के समूहों का निपटान ई-आबकारी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक टेंडर से संबंधित अन्य जानकारी कार्यालयीन दिवसों में जिला आबकारी कार्यालय , विदिशा से प्राप्त कर सकते हैं।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए शासन को अधिकतम राजस्व प्राप्त करना तथा मदिरा दुकानों के संचालन को नियमबद्ध और व्यवस्थित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story