विदिशाः जिले की 2.71 लाख से अधिक लाडली बहनों के बैंक खातों में 39.80 करोड रुपये की राशि पहुंची

WhatsApp Channel Join Now
विदिशाः जिले की 2.71 लाख से अधिक लाडली बहनों के बैंक खातों में 39.80 करोड रुपये की राशि पहुंची


विदिशा, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर मालवा में आयोजित लाड़ली बहनों को राशि अंतरण में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से विदिशा जिले की 2,71,455 महिलाओ के बैंक खातों में 39.80 करोड रुपये की राशि अंतरित की है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा ने बताया कि इस दौरान जनपद पंचायत बासौदा की 40537, ग्यारसपुर की 24307, कुरवाई की 27343, लटेरी की 25548, नटेरन की 33169, सिरोंज की 36586, विदिशा की 29352, नगरपालिका गंजबासौदा की 11954,सिरोंज की 8748, विदिशा की 25564, नगर परिषद कुरवाई की 2986, लटेरी नगर परिषद की 3332, शमाशावाद नगर परिषद की 2029 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते मे राशि अंतरित हुई है।

राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विदिशा के एनआईसी वीसी कक्ष में भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा सहित लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story