“भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समग्र शिक्षा” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आज से

WhatsApp Channel Join Now
“भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समग्र शिक्षा” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आज से


ग्वालियर, 07 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से विजयाराजे कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में आज शनिवार से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समग्र शिक्षा विषय पर केन्द्रित है।

कार्यशाला का शुभारंभ प्रात: 10 बजे दिल्ली के आशुतोष भटनागर द्वारा किया जाएगा। विशेष वक्ता के रूप में संचालक दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान भोपाल डॉ. मुकेश मिश्रा, विशेष वक्ता डलास टेक्सास पंकज द्विवेदी, संयुक्त महामंत्री भारतीय शिक्षण मंडल पंकज नाफड़े, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अलका पाण्डेय एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. राजकुमार आचार्य होंगे। कार्यशाला में 300 से अधिक प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।

इस कार्यशाला में देश के अनेक राज्यों के प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मुम्बई, राजस्थान, देहरादून एवं जम्मू-कश्मीर के प्रतिभागी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय सेमीनार के प्रथम दिवस 6 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जायेगा। इन सत्रों के मुख्य वक्ता के रूप में गोवा विश्वविद्यालय के डॉ. प्रवीर कुमार रथ, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, दयालबाग आगरा विश्वविद्यालय के डॉ. विजय कुमार गांगल, डॉ. उमेश होलानी, पूर्व डीन जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, डॉ. योगेश कुलगुरू आईटीएम विश्वविद्यालय तथा डॉ. आर पी मिश्रा केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर होंगे।

कार्यशाला के दूसरे दिन 8 मार्च को 4 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निखिल मिश्रा यूएसए, डॉ. एस के शर्मा इलाहबाद विश्वविद्यलय, डॉ. सीमा रथ गोवा विश्वविद्यालय, डॉ. उर्मिला त्रिपाठी जीआर मेडीकल कॉलेज ग्वालियर, डॉ. अल्पना चतुर्वेदी हमीदिया कॉलेज भोपाल शामिल होंगे। कार्यशाला में दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह तोमर कुलगुरू एमिटी विश्वविद्यालय ग्वालियर एवं विशिष्ट अतिथि कुलगुरू डॉ. राकेश कुशवाह महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर होंगे। कार्यशाला का समापन 9 मार्च को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। जिसमें अतिथि के रूप में राजकुमार आचार्य कुलगुरू जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story