मप्र में जन-नायक भगवान बिरसा मुण्डा जयंती का तीन दिवसीय आयोजन आज से

WhatsApp Channel Join Now
मप्र में जन-नायक भगवान बिरसा मुण्डा जयंती का तीन दिवसीय आयोजन आज से


- रविवार को प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअली करेंगे संबोधित

भोपाल, 14 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में जन-नायक भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर आज शनिवार से तक तीन दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम 15 नवम्बर को धार जिले के डही में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया जाएगा। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जनजातीय कार्य मंत्री कुँवर विजय शाह, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान सहित जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इसी दिन आलीराजपुर जिले के जोबट में भी कार्यक्रम आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह से पहले आज जबलपुर जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसके अलावा 16 नवम्बर को खण्डवा और शहडोल जिले के ब्योहारी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776780 Articles

Share this story