शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए संवेदनशील है राज्य सरकार : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए संवेदनशील है राज्य सरकार : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह


शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए संवेदनशील है राज्य सरकार : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह


- 27 सितंबर से कर्मचारी कल्याण शिविर होंगे प्रारंभ

भोपाल, 26 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन की परिकल्पना को धरातल पर साकार करते हुए संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिवंगत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई गई है।

मंत्री सिंह ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पात्र परिवारों को उनके अधिकार समय पर मिलें और लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो, इसी क्रम में 27 सितंबर से कर्मचारी कल्याण शिविर भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों का विवरण ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के तत्काल निराकरण की दिशा में शनिवार को 251 और नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पिछले 4-5 दिनों में कुल 851 अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं। यह पहल दिवंगत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को सम्मानजनक जीवन का आधार और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story