कर्तव्यों का निर्वहन कर परिवार की देखभाल करें, सरकार आपके साथ : मंत्री सिलावट

WhatsApp Channel Join Now
कर्तव्यों का निर्वहन कर परिवार की देखभाल करें, सरकार आपके साथ : मंत्री सिलावट


- जल संसाधन मंत्री ने अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र वितरित किए

भोपाल, 12 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि परिवार में मुखिया का चले जाना अत्यंत दुखद होता है, परंतु इस दुख में प्रदेश सरकार पूरी तरह आपके साथ है। राज्य शासन की अनुकम्पा नियुक्ति योजना के अंतर्गत शासकीय सेवकों के दिवंगत होने पर उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाती है। आप सभी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें, अपने परिवार की अच्छी तरह देखभाल करें। सरकार पूरी तरह आपके साथ है।

जल संसाधन मंत्री सिलावट गुरुवार को अपने निवास कार्यालय पर जल संसाधन विभाग में दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र प्रदान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गत वर्षों में जल संसाधन विभाग द्वारा 324 अभ्यर्थियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गयी है। आज कुल 28 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किये गये हैं। मंत्री सिलावट ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री आशीष महाजन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें मिली अनुकम्पा नियुक्ति

जल संसाधन विभाग में आज जिन्हें अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है, उनमें सत्येन्द्र तमोलिया, अभिमन्यु खरे, वंश डंडोतिया, अभिषेक बर्मन, अवनीश पाण्डेय, धीरज कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सेन, कार्तिक कुमार सोनी, विवेक कोरी, सिद्धार्थ सिंह चौहान, जुबेर खान, सपना कटरे, सलोनी डोंगरे, राहुल चौधरी, संध्या वर्मा, गगनदीप प्रजापति, उदित कुमार दुबे, कुलदीप शर्मा, शुभ संगीत त्रिवेदी, सौरभ सोलंकी, दारा सिंह केवट, मनोज कुमार झारिया, सीमा दादोरिया, पवन कुमार नंदा, सुरेन्द्र भाबोर, अवनीश कुमार तिवारी, शांतिलाल और संतिया उईके शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story