लोकसभा की भारत-मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह में सांसद सुधीर गुप्ता बने सदस्य

WhatsApp Channel Join Now


मंदसौर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता को लोकसभा की भारत-मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समूह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में गठित किया गया है, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल को ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

इस मनोनयन को भारत और मॉरीशस के बीच संसदीय सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों तथा द्विपक्षीय संवाद को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे। साथ ही भारत और मॉरीशस के बीच कृषि उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होगा इससे दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों में भी मजबूती आएगी ज्ञात रहे की मॉरीशस के विकास में भारतीयों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है व निश्चित रूप से आगे भी दोनों देशों के सामरिक राजनीतिक और राजनीतिक संबंधों में मजबूती प्रदान होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story