मप्रः प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गैस रिफिल के लिए कुल 1518.67 करोड़ रुपये का अनुदान

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गैस रिफिल के लिए कुल 1518.67 करोड़ रुपये का अनुदान


भोपाल, 13 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एवं गैर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में लाड़ली बहनों को माह जुलाई 2023 से निरंतर 450 रुपये में गैस रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है। योजनांतर्गत माह जुलाई 2023 से मई 2026 तक हितग्राहियों को गैस रिफिल के लिये कुल 1518.67 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया गया है।

यह जानकारी गुरुवार को प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी। उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को सस्ते दाम पर रसोई गैस प्राप्त होने पर उनके घर खर्च में बचत होने के साथ चूल्हे से खाना पकाने में होने वाले धुएं से बहनों एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर रोक लगी है। लकड़ी का उपयोग कम होने से वनों एवं पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि गैर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति, बैगा, भारिया, सहरिया के गैस कनेक्शनधारी बहनों को भी लाभावान्वित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story