श्रेष्ठ नागरिक बन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागी बनें विद्यार्थी : मंत्री परमार

WhatsApp Channel Join Now
श्रेष्ठ नागरिक बन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागी बनें विद्यार्थी : मंत्री परमार


- चार दिवसीय एडमिशन फेयर-2026 का शुभारम्भ

भोपाल, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को भोपाल स्थित बंसल प्लाजा में आयोजित चार दिवसीय एडमिशन फेयर-2026 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागिता करने का आह्वान किया।

मंत्री परमार ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। यह एडमिशन फेयर 21 से 24 मई तक आयोजित है। यह फेयर, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों एवं भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर विधायक भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) भगवान दास सबनानी, पत्रकार शरद द्विवेदी, सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर शिवानी अग्रवाल, बंसल ग्रुप के डायरेक्टर पार्थ बंसल सहित विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story