मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार

WhatsApp Channel Join Now
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार


भोपाल, 06 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव तथा सदस्य रामलाल मालवीय एवं बारेलाल अहिरवार ने बुधवार को आयोग में पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद महेंद्र सोलंकी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की कार्यवाही आयोग की सचिव श्रीमती सीमा सोनी द्वारा संचालित की गई।

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास, अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 1995 में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया था। आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्यों की नियुक्ति शासन द्वारा की जाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story