मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रख्यात शायर बशीर बद्र के निधन पर व्यक्त किया गहन शोक

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रख्यात शायर बशीर बद्र के निधन पर व्यक्त किया गहन शोक


- संवेदनशील और प्रभावशाली शायरी के माध्यम से बद्र ने साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई

भोपाल, 28 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार बशीर बद्र के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बशीर बद्र ने अपनी संवेदनशील और प्रभावशाली शायरी के माध्यम से साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी ग़ज़लों और रचनाओं ने मानवीय भावनाओं, रिश्तों और सामाजिक संवेदनाओं को बेहद खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। उनकी लेखनी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बशीर बद्र का निधन साहित्य एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी रचनाएँ सदैव साहित्य प्रेमियों के हृदय में जीवित रहेंगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों एवं साहित्य जगत के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

गौरतलब है कि प्रख्यात शायर बशीर बद्र का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने भोपाल मे 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद साहित्य जगत में शोक की लहर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story