मप्रः आईएफएस शुभरंजन सेन बने राज्य वन बल प्रमुख
Feb 28, 2026, 23:08 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 28 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी शुभरंजन सेन को राज्य वन बल प्रमुख नियुक्त किया गया है। शासन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा जारी उक्त आदेश 1 मार्च 2026 से प्रभावशील होगा। बता दें कि शुभरंजन सेन वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) के पद पर मुख्यालय भोपाल में पदस्थ हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

