शिवपुरी पुलिस के 21 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, एसपी ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
शिवपुरी पुलिस के 21 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, एसपी ने दी शुभकामनाएं


शिवपुरी, 05 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत 21 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए पदोन्नत पुलिसकर्मियों को फीती लगाकर उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में आशीष शर्मा, चन्द्रशेखर मीना, भोले सिंह, केदारी अहिरवार, प्रभजोत सिंह कंग, आशीष प्रताप सिंह, योगेश सिंह परिहार, नीलम कुमार शर्मा, सुनील रघुवंशी, दीपक शर्मा, गौरव कुमार वर्मा, सचेन्द्र शर्मा, अर्जुन सिंह रावत, युधिष्ठर सिंह रघुवंशी, मनोज ररिया, शकील खान, राहुल सिंह, रामेश्वर सिंह पाल, वलवीर सिंह, सुनील विमल एवं मनोज जादौन शामिल हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / युगल किशोर शर्मा

Share this story