मप्र : श्योपुर जिले में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

WhatsApp Channel Join Now
मप्र : श्योपुर जिले में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता


- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना पर किया दु:ख व्यक्त

भोपाल, 17 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जनसंपर्क अधिकारी संदीप कपूर ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की भी कामना की।

बता दें कि श्योपुर जिले में विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खितरपाल गांव में गुरुवार देर रात श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 26 लोग घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story