मप्र में विजयादशमी पर्व पर सभी जिलों में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

WhatsApp Channel Join Now
मप्र में विजयादशमी पर्व पर सभी जिलों में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


मप्र में विजयादशमी पर्व पर सभी जिलों में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


मप्र में विजयादशमी पर्व पर सभी जिलों में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर, विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने ग्वालियर में किया शस्त्र-पूजन

भोपाल, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी जिलों में वैदिंक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक शस्त्र पूजन के कार्यक्रम संपन्न हुए।

विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय और शक्ति के अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के संकल्प की सार्थकता का प्रतीक है। भारतीय सनातन संस्कृति में शस्त्र-पूजन की परंपरा शक्ति के विवेकपूर्ण उपयोग, निर्बलों की रक्षा, धर्म एवं न्याय की स्थापना और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति कर्त्तव्यबोध का संदेश देती है। इसी सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सम्मान की भावना को व्यापक रूप से अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से प्रदेश में विजयादशमी पर सभी जिलों में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इंदौर के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मंदसौर में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और बैतूल में वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए।

प्रदेश में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में खण्डवा में मंत्री विजय शाह, धार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नरसिंहपुर में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह, सीहोर में मंत्री करण सिंह वर्मा, मंडला में मंत्री संपतिया उइके, देवास में मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुरैना में मंत्री एदल सिंह कंषाना, झाबुआ में मंत्री निर्मला भूरिया, सागर में मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग, दतिया में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, अलीराजपुर में मंत्री नागरसिंह चौहान, भिंड में मंत्री राकेश शुक्ला, शाजापुर में मंत्री इंदरसिंह परमार, विदिशा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, दमोह में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, अनूपपुर में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, राजगढ़ में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, कटनी में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, आगर-मालवा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पवार, रायसेन में राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सतना में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, छतरपुर में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, सिंगरौली में राज्य मंत्री राधा सिंह और शेष जिलों में कलेक्टर द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764109 Articles

Share this story