सिवनीः कच्चे मकान में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

WhatsApp Channel Join Now
सिवनीः कच्चे मकान में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा


सिवनी, 21 दिसंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई ब्लॉक अंतर्गत दक्षिण सामान्य वनंडल के कुरई परिक्षेत्र के ग्राम (शनिवार-रविवार) करजमारा फतेपुर ग्राम में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ ग्रामीण के कच्चे मकान के अंदर घुस गया। अचानक तेंदुए की मौजूदगी से परिवार सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

वन विभाग के एसडीओ योगेश पटेल ने रविवार को जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान के मुख्य द्वार पर पिंजरा लगाया। रविवार की सुबह काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ स्वयं पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग द्वारा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम करते हुए तेंदुए को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया

Share this story