सीहोरः विश्व कैंसर दिवस पर शिविर लगाकर की गई 3763 व्यक्तियों की कैंसर स्क्रीनिंग

WhatsApp Channel Join Now
सीहोरः विश्व कैंसर दिवस पर शिविर लगाकर की गई 3763 व्यक्तियों की कैंसर स्क्रीनिंग


- कैंसर की स्क्रीनिंग के बाद आवश्यकतानुसार किया गया मरीजों को रेफर

सीहोर, 04 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों और नशा मुक्ति केंद्र पर कॉमन कैंसर जांच शिविर आयोजित किए गए।

सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि इन शिविरों नागरिकों की मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर तथा अन्य कैंसरों की संभावना वाले कुल 3763 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के पश्चात चिन्हांकित जटिल रोगियों को आवश्यकता अनुसार सर्जरी एवं रेडियोथेरेपी के लिए रेफर किया गया।

डेंटल स्पे‍शलिस्ट डॉ ने‍हा सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में आयोजित शिविर में स्क्रीनिंग के दौरान कैंसरपूर्व घाव के 10 मरीज पाए गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग भी की गई और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story