सीहोरः कलेक्टर ने की बारह खंबा मेले की तैयारियों की समीक्षा, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सीहोरः कलेक्टर ने की बारह खंबा मेले की तैयारियों की समीक्षा, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


सीहोर, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने इछावर तहसील के ग्राम देवपुरा में दीपावली के दूसरे दिन आयोजित होने वाला बारह खंबा मेले की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के दिए।

कलेक्टर ने कहा कि बारह खंबा मेला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। मेले में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले झूलों की मजबूती एवं सुरक्षा की जांच आयोजन से पहले अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने, मेला क्षेत्र में साफ-सफाई रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम देवपुरा स्थित बारह खंबा मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने भी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम स्वाती मिश्रा, तहसीलदार गजेन्द्र लोधी एवं जनपद सीईओ रूसाली पोरस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण

कलेक्टर बालागुरू के., एएसपी डॉ प्रशांत चौबे, एसडीएमस्वाती मिश्रा ने पटाखा बाजार के लिये निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पटाखा दुकानों के आवंटन, दुकानों के बीच निर्धारित दूरी, अग्नि सुरक्षा के इंतजाम तथा सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बाजार में की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटाखा बाजार में सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। दुकानों पर अग्निशमन यंत्र एवं रेत-पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए तथा निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों का विक्रय हो। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से सतत निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story