सिंधिया आज शिवपुरी जिले के प्रवास पर, पोहरी में करेंगे स्कूल का उद्घाटन
Nov 20, 2026, 09:13 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 20 नवंबर (हि.स.)। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शुक्रवार को शिवपुरी जिले के विकासखण्ड पोहरी में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया दोपहर 01.30 बजे माधव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल, पोहरी आएगें, जहां स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वे ग्राम भदरौनी में दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के तत्पश्चात केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

