मप्रः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज अशोकनजर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज अशोकनजर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे


अशेाक नगर, 03 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शुक्रवार से मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया प्रात:11 बजे ग्राम कजराई में ब्रिज एवं पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12.35 बजे ग्राम सीगोन और दोपहर 01.15 बजे ग्राम गरेठी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर 02 बजे पिपरई पहुंचेंगे, जहां जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्या सुनेंगे। इसके बाद सिंधिया सायं 05 बजे नगर परिषद मैदान मुंगावली में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया रात्रि 08.45 बजे शांतिनाथ मंदिर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद सर्किट हाउस अशोकनगर में रात्रि विश्राम करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story