मप्रः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनजर जिले के चार दिवसीय प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनजर जिले के चार दिवसीय प्रवास पर


अशेाक नगर, 02 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुरुवार से मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज सायं 07.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10.45 बजे अशोकनगर आएंगे एवं रात्रि विश्राम करेगे और अगले दिन 03 अप्रैल को प्रात:11 बजे ग्राम कजराई में ब्रिज एवं पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगें। सिंधिया दोपहर 12.35 बजे ग्राम सीगोन और दोपहर 01.15 बजे ग्राम गरेठी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 02 बजे पिपरई पहुंचेंगे और यहां जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्या सुनेंगे। इसके बाद सिंधिया सायं 05 बजे नगर परिषद मैदान मुंगावली में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेगें।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया रात्रि 08.45 बजे शांतिनाथ मंदिर में स्थानीय में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस अशोकनगर में रात्रि विश्राम करेगें। सिंधिया 04 अप्रैल को प्रात:10 बजे ग्राम कचनार में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेगे और इसके बाद दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक स्कूल चलो अभियान के तहत किट का वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सिंधिया दोपहर 02.30 बजे से जिला अस्पताल का निरीक्षण करने बाद सायं 04.15 बजे से कलेक्ट्रेट में डीवीएमसी की बैठक लेंगे और सायं 06.15 बजे से कलेक्ट्रेट में पत्रकार-वार्ता करेंगे। इसके बाद वे सायं 06.45 बजे से सायं 07 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस अशोकनगर पहुचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेगें।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 05 अप्रैल को प्रात: 11 बजे जनपद ग्राउण्ड अशोकनगर में हितग्राही सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 03.15 बजे जनपद पंचायत ईसागढ़ ग्राउण्ड में जनसुनवाई कार्यक्रम और दोपहर 03.30 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत फूक बावडी में श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायं 04 बजे से सायं 05.15 बजे तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश एवं पीएम आवासों की स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे। सिंधिया सायं 05.15 बजे ईसागढ़ से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story