रीवा के संभागीय आईटीआई में आज रोजगार मेले का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
रीवा के संभागीय आईटीआई में आज रोजगार मेले का आयोजन


रीवा, 19 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा में युवा संगम कार्यक्रम के तहत संभागीय आईटीआई में आज बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

रोजगार उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 24 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण समस्त ट्रेड तथा डिप्लोमा उतीर्ण युवक एवं युवतियां शामिल हो सकती हैं। कंपनियों द्वारा वेतन एवं भत्ते 7 हजार रुपये से 35 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। युवाओं को अपने साथ समग्र आई.डी., मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात, एमआरएफ टायर्स गुजरात, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर तथा शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर की कंपनियाँ शामिल होंगी। रोजगार मेले में सीआईआई एमसीसी इंदौर, प्रभा बायोप्लान्ट इंश्योरेंस रीवा, एस्क्लेपियस वेलनेस प्रा. लि. रीवा, लावा इंटरनेशनल मोबाइल मेन्यू फैक्चरिंग नोयडा, बंसल टीएमटी प्रा. लि. भोपाल, वेयर हाउस प्रा. लि. फ्लिपकार्ट स्वीगी, याजाकी इंडिया प्रा. लि. अहमदाबाद की कंपनियां शामिल होंगी। इसी प्रकार अपोलो टायर्स प्रा. लि. बड़ोदा गुजरात, हायली प्रा. लि. रंजनगांव पूणे, श्रीराम पिस्टन एवं रिंग लि. पथरेडी राजस्थान, प्लेटिनम सैल्यूशन प्रा. लि. गुजरात, लोट्टे इंडिया कार्पोरेशन प्रा. लि. रोहतक हरियाणा, आईपीएस ग्रुप, स्किल विजन इरावत फार्मास्यूटिकल पीथमपुर, वीई कॉमर्शियल वाहिकलम् पीथमपुर इंदौर, टीएसपीएल ग्रुप पुणे तथा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा की कंपनियों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story