मप्रः रुक जाना नहीं सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित
- मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किए परीक्षा परिणाम, 10वीं में 59.89% एवं 12वीं में 52.44% परीक्षार्थी सफल
भोपाल, 07 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा जुलाई 2026 सत्र की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम www.mp.govt.in, MP eSeva और MP e-Services पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के कंट्रोल रूम दूरभाष 0755-2552106 पर कार्यालयीन समय में संपर्क भी कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड द्वारा रुक जाना नहीं योजना, आ लौट चलें योजना, ओपन स्कूल (परम्परागत), आईटीआई 12वीं, सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा 12वीं और कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में कुल 98,410 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। रुक जाना नहीं योजना की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.89 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परिणाम 52.44 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टलों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

