जनता की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करें : मंत्री कुशवाह

WhatsApp Channel Join Now
जनता की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करें : मंत्री कुशवाह


- ग्राम जेरोन में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कुशवाह

भोपाल, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायन सिंह कुशवाह प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को जिला निवाड़ी की तहसील पृथ्वीपुर के ग्राम जेरोन स्थित जिला पंचायत भवन में जनशिकायत निवारण एवं जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण किया जाना चाहिए, तभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल पाता है।

मंत्री कुशवाह ने ग्रामीणजनों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और जनसंवाद के माध्यम से सरकार सीधे आमजन तक पहुंच रही है।

मंत्री कुशवाह नें कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।

जनसंवाद कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम पस्तोर, नगर परिषद उपाध्यक्ष वीरन रैकवार, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, विजय सोनी, नगर परिषद राजेश दीक्षित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story