मप्र के रतलाम में सीबीआई ने जीएसटी अधिकारी को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के रतलाम में सीबीआई ने जीएसटी अधिकारी को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा


रतलाम/भोपाल, 31 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त शंकर परमार को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक शख्स सुरेश मनसुखानी को भी आरोपी बनाया गया है।

भोपाल से मंगलवार को सीबीआई की टीम रतलाम पहुंची और पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। दोपहर में शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जांच जारी रही। इस दौरान कार्यालय में किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

दरअसल, सीबीआई को शिकायत मिली थी कि जीएसटी से संबंधित कार्रवाई रोकने के बदले एक फर्म से सीजीएसटी अधिकारी ने पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सीबीआई ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत टीम ने जाल बिछाकर 1.5 लाख रुपये की पहली किश्त लेते ही अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। टीम इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story