राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन

WhatsApp Channel Join Now
राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन


राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन


राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन


- मुख्यमंत्री डॉ. यादव और खेल मंत्री सारंग करेंगे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

भोपाल, 15 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (रैंकिंग) के तृतीय संस्करण का समापन रविवार, 16 अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल होगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अपर लेक के बोट क्लब स्थित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में 11 अगस्त से जारी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

देशभर के 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेलिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय रैंकिंग तय की जाएगी। यह रैंकिंग खिलाड़ियों के लिए आगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।

राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए हुआ मुकाबला

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान हुई रेस में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग निर्धारित होगी। बेहतर रैंकिंग हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अवसर मजबूत होंगे।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

11 से 16 अगस्त तक आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सेलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए महत्वपूर्ण है। अलग-अलग सेलिंग वर्गों में खिलाड़ियों ने अपर लेक की लहरों पर शानदार कौशल, संतुलन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

भोपाल की प्राकृतिक झीलें सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग और केनोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए अनुकूल हैं। मध्यप्रदेश राज्य जल क्रीड़ा अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। अकादमी में सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग, केनोइंग और स्लालम की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विजेताओं का होगा सम्मान

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और खेल और युवा कल्याण मंत्री सारंग विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में खेलों को मिल रहा नया विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग के मार्गदर्शन में वाटर स्पोर्ट्स सहित विभिन्न खेलों के लिए बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिता एवं खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का आयोजन इसी खेल दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से भोपाल की अपर लेक देश के शीर्ष सेलिंग खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी मंच बनी है और मध्य प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को नई पहचान मिल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story