रायसेनः शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायसेन में आज ‘‘शक्ति पर्व‘‘ का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
रायसेनः शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायसेन में आज ‘‘शक्ति पर्व‘‘ का आयोजन


रायसेन, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन में शक्ति की उपासना और आराधना के महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ के पावन अवसर पर प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आज बुधवार को दशहरा मैदान में ‘शक्ति पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। इस सुप्रतिष्ठित आयोजन में विविध कलाओं के माध्यम से प्रदेश एवं देश के सुविख्यात कलाकार शक्ति के स्वरूपों एवं उनसे जुड़ें आख्यानों पर केन्द्रित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि कार्यक्रम सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होगा एवं प्रवेश निःशुल्क रहेगा। दशहरा मैदान, रायसेन में आयोजित शक्ति पर्व के अंतर्गत पहली प्रस्तुति ‘राम की शक्ति पूजा’ नृत्य नाटिका की होगी, इसे अघ्र्य कला समिति, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम प्रस्तुति सुविख्यात भजन गायिका संजो बघेल एवं साथी, जबलपुर की भक्ति गायन की प्रस्तुति होगी।

नामदेव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भव्य एवं दिव्य शक्ति पर्व का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में निहित शक्ति के महत्व एवं महानता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना इस आयोजन का उद्देश्य है। यह आयोजन मां बिजासन माता मंदिर प्रांगण सलकनपुर (जिला - सीहोर), मां भादवा माता मंदिर प्रांगण नीमच, मां बगलामुखी माता मंदिर प्रांगण नलखेड़ा (जिला आगर मालवा), तहसील ग्राउण्ड दमोह, दशहरा मैदान रायसेन एवं मां शारदा देवी मंदिर प्रांगण मैहर में होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760433 Articles

Share this story