रायसेनः कलेक्टर विश्वकर्मा ने मूंग उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
रायसेनः कलेक्टर विश्वकर्मा ने मूंग उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण


- गुणवत्तापूर्ण मूंग का ही हो उपार्जन, केन्द्र पर आने वाले किसानों को ना हो असुविधा

रायसेन, 31 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन कार्य की पारदर्शिता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा मूंग उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर द्वारा ग्राम पग्नेश्वर स्थित मूंग उपार्जन केन्द्र मोक्ष वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन कार्य तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मूंग विक्रय हेतु आए किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपार्जन कार्य शासन की नीति के अनुरूप हो तथा केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। तौल, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना, परिवहन तथा भुगतान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अमानक मूंग की खरीदी नहीं की जाए। गुणवत्ता परीक्षण पूरी सतर्कता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।

कलेक्टर विश्वकर्मा ने उपज विक्रय हेतु आए किसानों से भी सीधा संवाद कर उपार्जन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मार्कफेड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story