रायसेनः रतनजोत के बीज खाने से 15 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
रायसेनः रतनजोत के बीज खाने से 15 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती


रायसेन, 03 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के पुद्दर तालियां गांव में मंगलवार शाम रतनजोत के बीज खाने से 15 बच्चे बीमार हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती गया है। इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को खेलते समय बच्चों ने बीज खाए थे। कुछ देर बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजन बच्चों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल सिलवानी लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल बच्चों का इलाज जारी है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बीमार बच्चों की उम्र 3 से 11 साल के बीच बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर रोहित सिसोनिया और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने वीडियो कॉल से बच्चों के परिजन से बात की और उनकी तबीयत की जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टर्स को बच्चों का इलाज करने, उन पर खास नजर रखने और स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लेने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771996 Articles

Share this story