मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले रेल महाप्रबंधक
May 11, 2026, 22:53 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 11 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार शाम को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर में हाल ही में पदस्थ महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल पंकज त्यागी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से मिले म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष ठाकुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार शाम को मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर ने भी भेंट की। ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री निवास आकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

