मप्रः सांची बौद्ध - भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय कुलपति नियुक्त हुए प्रोफेसर बिमलेन्द्र कुमार

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः सांची बौद्ध - भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय कुलपति नियुक्त हुए प्रोफेसर बिमलेन्द्र कुमार


भोपाल, 09 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष, सांची बौद्ध - भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय मंगुभाई पटेल ने विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर बिमलेन्द्र कुमार को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रोफेसर बिमलेन्द्र कुमार को कार्य भार ग्रहण करने के दिनांक से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो के लिए कुलपति नियुक्त किया है। उनकी सेवा और नियुक्ति की शर्तें विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story