मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन

WhatsApp Channel Join Now
मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन


- कंपनी के 14 कार्यालय हो चुके आईएसओ प्रमाणित

भोपाल, 27 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के जबलपुर मुख्यालय स्थित नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आईएसओ 9001: 2015 सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गया। पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा कार्यप्रणालियों के सतत् मानकीकरण व दक्षता वृद्धि की दिशा में यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान में पॉवर जनरेटिंग कंपनी के कुल 14 कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार, मुख्य अभियंता संचालन-संधारण: जल विद्युत, मुख्य अभियंता फ्यूल मैनेजमेंट, कार्यपालक निदेशक अभियांत्रिकी व संयुक्त निदेशक सीओजीएचएस कार्यालय, प्रबंध संचालक कार्यालय, डायरेक्टर टेक्निकल, मुख्य अभियंता कारपोरेट सर्विसेस, कार्यपालक निदेशक मटेरियल मैनेजमेंट, मुख्य अभियंता परियोजना उत्पादन, मुख्य अभियंता सिविल इंजीनियरिंग, मुख्य वित्तीय अधिकारी व मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है। यह सभी कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story