अब पॉवर जनरेटिंग कंपनी के कार्मिकों के घरों पर चमकेगी सौर ऊर्जा : ऊर्जा मंत्री तोमर

WhatsApp Channel Join Now
अब पॉवर जनरेटिंग कंपनी के कार्मिकों के घरों पर चमकेगी सौर ऊर्जा : ऊर्जा मंत्री तोमर


सोलर रूफटॉप योजना लागू, हजारों को मिलेगा लाभ; हरित ऊर्जा अभियान को मिलेगी नई गति

भोपाल, 03 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) ने अपने कार्मिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल करते हुए सोलर रूफटॉप प्लांट योजना लागू की है। ऊर्जा विभाग के निर्देशों के अनुरूप जारी इस योजना से कंपनी के सभी नियमित कार्मिकों को अपने आवास पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराने की सुविधा मिलेगी।

सरल प्रक्रिया और सर्वाधिक लाभ

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अब इच्छुक कार्मिक प्रदेश की संबंधित विद्युत वितरण कंपनी (डिस्कॉम) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और सूचीबद्ध विक्रेताओं में से अपनी पसंद के विक्रेता का चयन कर सोलर प्लांट स्थापित करा सकेंगे। पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक कार्मिक इसका लाभ उठा सकें। इस योजना के तहत 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर रूफटॉप प्लांट की स्थापना के लिए विद्युत वितरण कंपनी पात्रता के अनुसार निर्धारित राशि का 50 प्रतिशत सीधे चयनित विक्रेता को देगी। शेष राशि संयंत्र की सफल स्थापना एवं आवश्यक प्रमाणन के बाद जारी की जाएगी। इससे कार्मिकों पर एकमुश्त वित्तीय भार कम होगा और सौर ऊर्जा अपनाने की प्रक्रिया आसान बनेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story