मप्रः देवास घटना का मुख्य आरोपी अवैध शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः देवास घटना का मुख्य आरोपी अवैध शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


भोपाल, 02 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब के वाहन को रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन की घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने सोमवार को दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की एफआईआर थाना खातेगांव में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि अवैध शराब के नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सूचना मिलने पर कि अवैध शराब की बड़ी मात्रा एक आयशर गाड़ी क्र. एमपी-43 एच-4786 से टिमरनी जिला हरदा से गुजरात ले जाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद के निर्देशन में गठित चार टीमों द्वारा नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी आयशर गाड़ी सांडलपुर फाटा नर्मदा ढाबा के सामने खड़ी दिखाई दी। थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक दिलीप पुरी के द्वारा ड्राइवर को वाहन से नीचे उतरकर वाहन की तलाशी देने कहा गया, तब उक्त आयशर वाहन के ड्राइवर ने थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी निरीक्षक दिलीप पुरी के ऊपर चढ़ा कर अवैध शराब से भरी गाड़ी लेकर वहाँ से भाग गया। उपचार के दौरान निरीक्षक दिलीप पुरी का दुखद निधन हो गया। उक्त घटना में आरक्षक सोहन जाट पर भी चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसमें वह घायल हो गया है।

चार टीमें गठित कर किया अपराध का पर्दाफाश

इस घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की एफआईआईर थाना खातेगांव में धारा 103(1), 109(1), 121(2), 3(5) BNS एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। विवेचना में सामने आया कि चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब ठेका पाटेन्द्र जायसवाल निवासी बड़वानी के नाम पर है और इसमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की तीस-तीस प्रतिशत और पाटेन्द्र की दस प्रतिशत भागीदारी है। पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना राहुल जायसवाल निवासी टिमरनी, जिला हरदा है, जो तीनों दुकानों से अवैध शराब की सप्लाई का नेटवर्क संचालित करता है। राहुल को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। प्रकरण में विजय राव निवासी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पांच जिलों में टीमें गठित कर दबिश जारी है। फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771374 Articles

Share this story