आगरमालवाः सांसद पप्पू यादव ने बगलामुखी मंदिर पहुंचकर किए दर्शन
May 6, 2026, 18:30 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
आगरमालवा, 06 मई (हि.स.)। बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षैत्र से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बुधवार को मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा पहुंचे। यहां दोपहर में उन्होंने नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मंदिर में देवीजी के दर्शन कर विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना की और हवन अनुष्ठान किया।
इसके पूर्व आगरमालवा पहुंचने पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का भव्य स्वागत किया वही सुसनेर विधानसभा क्षैत्र के विधायक भैरोसिंह परिहार बापू ने भी नलखेड़ा में फूलमालाओं से उनका स्वागत किया तथा पूरे समय उनके साथ रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

