लाइनमैन दिवस पर आज एमपी ट्रांसको में प्रदेश के लाइनमैन होंगे सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
लाइनमैन दिवस पर आज एमपी ट्रांसको में प्रदेश के लाइनमैन होंगे सम्मानित


भोपाल, 07 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में लाइनमैन दिवस पर आज शनिवार को प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस (टीएलएम) मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य कार्यक्रम जबलपुर मुख्यालय में आयोजित है, जहां प्रबंध संचालक सुनील तिवारी की उपस्थिति में क्षेत्र के सभी लाइनमैन का सम्मान एवं अभिनन्दन किया जायेगा। साथ ही मुख्यालय जबलपुर से विशेष तौर पर नियुक्त किये गए मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं फील्ड के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी संबंधित टीएलएम मुख्यालयों में पहुंचकर लाइनमैन साथियों का सम्मान एवं अभिनंदन करेंगे। सम्मान समारोह में सुरक्षा सबंधी शपथ भी ली जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story