निर्माण एवं विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे करें अधिकारीः मंत्री वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
निर्माण एवं विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे करें अधिकारीः मंत्री वर्मा


- राजस्व मंत्री ने इछावर में की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा

सीहोर, 17 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंगलवार को सीहोर जिले के इछावर स्थित एसडीएम कार्यालय में बैठकआयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और कार्यों की प्रगति पर सतत नजर रखें।

बैठक में राजस्व मंत्री वर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं के लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

राजस्व मंत्री ने हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। अधिकारी पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ें तथा प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में इछावर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, एसडीएम स्वाति मिश्रा, तहसीलदार गजेंद्र सिंहलोधी, जनपद पंचायत सीईओ रूशाली पोरस, शंकर जयसवाल, केलाश सुराना सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778907 Articles

Share this story