निवाड़ीः नगर परिषद जैरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाए जाने के लिए हुआ 61.52 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now
निवाड़ीः नगर परिषद जैरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाए जाने के लिए हुआ 61.52 प्रतिशत मतदान


भोपाल, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की नगर परिषद जैरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में कड़ी सुरक्षा के बीच 61.52 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 6 नवंबर को होगी।

यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी के आम निर्वाचन वर्ष 2022 में कुसुम पति मातादीन पस्तोर अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं।

गौरतलब है कि नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी में कुल 15 वार्ड है। नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी के 15 वार्डों में निर्वाचित पार्षदों में से 12 पार्षदों द्वारा मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 47 के अंतर्गत नगर परिषद के अध्यक्ष के विरूद्ध अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने का प्रस्ताव कलेक्टर निवाडी को प्रस्तुत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story